गैरतगंज: हाईस्कूल व हायर सेकंडरी के परिणाम में वृद्धि, 5 स्कूलों का रिजल्ट 100%
विकासखंड गैरतगंज ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उल्लेखनीय सुधार करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी की है। पिछले सत्र में जिले में निचले पायदान पर रहने वाला यह विकासखंड इस बार परिणामों में उछाल के साथ अग्रणी श्रेणी में शामिल हो गया है। शिक्षा विभाग की सघन मॉनिटरिंग, योजनाबद्ध तैयारी और शिक्षकों के सतत प्रयासों का सकारात्मक असर परिणामों मे