फूलपुुर: लोचनगंज तिराहे पर तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर
फूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोचनगंज तिराहे के पास मंगलवार शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में मेजा निवासी व्यक्ति के पैर में गंभीर चोट आई।घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। वहीं टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार बताया जा रहा है।