गैरतगंज: देवनगर ग्राम पंचायत में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई
तहसील गैरतगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत देवनगर में मंगलवार दोपहर लगभग 2:00 बजे भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष