बड़ी खबर: सुबह-सुबह अनशन स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात...
छतरपुर /केन-बेतवा लिंक परियोजना एवं अन्य परियोजना के कारण विस्थापित हुए ग्रामीणों के अनशन स्थल से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर आ रही है। अलसुबह जब ग्रामीण जाग रहे थे, तभी अचानक धरना स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया। भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी ने आंदोलनकारियों के बीच हड़कंप पैदा कर दिया है।