खगड़िया: साहेबपुर कमाल में सड़क हादसे में मानसी के युवक की मौत, पत्नी व दो मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़
खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी ठाठा पंचायत के वार्ड संख्या-2 निवासी भरत यादव की बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल में रविवार देर रात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि वह किसी निजी कार्य से साहेबपुर कमाल गए थे। सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद