मुगलसराय: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर में दिनदहाड़े फायरिंग की सूचना पर घंटों हलकान रही पुलिस
मुगलसराय के रविनगर में निजी स्कूल के पास बुधवार की दोपहर फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस घंटों हलकान रही। मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन फायरिंग की पुष्टि नहीं हो सकी।सूचना फर्जी पाई गई। बताया जा रहा है कि रविनगर निवासी कौशल किशोर ने बुधवार को 112 पर सुचना दी कि उनके घर के सामने फायरिंग हुई है।