जिले के जाने-माने समाजसेवी स्वर्गीय अशोक कुमार उर्फ प्रिंस के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सोमवार4 बजे जनप्रतिनिधियों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली।समाहरणालय के समीप आयोजित इस श्रद्धांजलि समारोह में जमुई के सांसद अरुण भारती, राज्यसभा सांसद शंभूशरण पटेल, शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजद थे।