आज दिनांक 17.07.2026 को श्री आदित्य, प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी/लाइन्स कमिश्नरेट आगरा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड में शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया।
परेड के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ अश्रु गैस संचालन संबंधी ड्रिल सहित अन्य ड्रिल कराई गईं। तत्पश्चात घुड़सवार पुलिस, डॉग स्क्वॉड, क्वार्टर गार्ड, परिवहन शाखा एवं अभिलेख/रजिस्टर आदि का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
परेड के उपरांत श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा रजिस्टर पेशी एवं ऑर्डरली रूम (OR) लिया गया तथा पुलिस कर्मियों को कर्तव्य के प्रति सदैव सजग, अनुशासित एवं जनसेवियों के प्रति समर्पित रहने के निर्देश दिए गए।
#UPPolice
@CPAgra_
1 views | Agra, Uttar Pradesh | Jul 17, 2026