भोरे: लामीचौर पश्चिम टोला में आयोजित हुआ सामूहिक विवाह कार्यक्रम, एक ही मंडप में वर व वधुओं का कराया गया विवाह और निकाह
भोरे प्रखंड क्षेत्र के लामीचौर पश्चिम टोला स्याही नदी के तट पर सोमवार को बाबा भूतनाथ शांति सेवा संस्थान के तत्वाधान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 21 जोड़ों की शादी संपन्न कराई गई। चार निकाह और 17 विवाह को संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में गोपालगंज, सिवान, उत्तर प्रदेश के देवरिया, गुजरात के कक्ष जिले से आए जोड़े शादी के बंधन में बंधें।