भोरे: लामीचौर में देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,शराब की खेप पास कराने के फिराक मे था युवक
थाना क्षेत्र के लामीचौर बाजार में थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई कर एक युवक को एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक शराब की बड़ी खेप लामीचौर बाजार से पास करने वाला था। युवक द्वारा पूर्व में भी अपने सोशल साइट्स पर हथियार के साथ फोटो अपलोड किया गया था। गिरफ्तार युवक शाहरुख अंसारी बताया गया है।