Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

संत शिरोमणि रविदास जयंती पर मुख्यमंत्री नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने सेक्टर 15 पंचकूला के रविदास भवन में किया नमन

Panchkula, Panchkula | Feb 12, 2025

MORE NEWS

नाम का पौधा गायब, नेम प्लेट भी नदारद! चेयरमैन लांबा ने अधिकारियों को घेरा
        VIP बुलाया, लेकिन सम्मान कहाँ गया?
#kalka #news #pinjore #panchkula #haryana

नाम का पौधा गायब, नेम प्लेट भी नदारद! चेयरमैन लांबा ने अधिकारियों को घेरा VIP बुलाया, लेकिन सम्मान कहाँ गया? #kalka #news #pinjore #panchkula #haryana

Panchkula, Panchkula | Aug 7, 2026

बुनकरों के हुनर को मोदी सरकार ने दिया नया बाजार और सम्मान : अरविंद शर्मा

‘वोकल फॉर लोकल’ से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा कारीगर, सूरजकुंड बना ‘लोकल से ग्लोबल’ का मंच

पंचकूला, 7 अगस्त:  बुनकर दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प ने देश के बुनकरों, हस्तशिल्पियों और कारीगरों के हुनर को नई पहचान और नए बाजार दिए हैं। सरकार का संकल्प है कि हुनरमंद हाथों को सम्मान मिले, कारीगर आर्थिक रूप से सशक्त हों और स्वदेशी उत्पादों को देश-दुनिया में नई पहचान मिले।

डॉ. अरविंद शर्मा ने शुक्रवार को पंचकूला स्थित खादी केंद्र पहुंचकर बुनकरों एवं कारीगरों से संवाद किया। उन्होंने कारीगरों द्वारा तैयार खादी वस्त्रों की खरीदारी कर उनका उत्साहवर्धन किया और बुनकर दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान केवल उसकी प्राचीन संस्कृति और विरासत से नहीं, बल्कि उन हाथों से भी है, जो पीढ़ियों से इस विरासत को जीवंत रखे हुए हैं। बुनकरों, हस्तशिल्पियों और कारीगरों ने अपने हुनर के दम पर भारतीय कला को देश की सीमाओं से निकालकर वैश्विक मंच तक पहुंचाया है।

*हुनर को बाजार से जोड़ रही सरकार*

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जिस हाथ में हुनर है, उसे काम भी मिले और उसके हुनर की उचित कीमत भी मिले। पारंपरिक कारीगरों को प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीक, डिजिटल बाजार और बेहतर मार्केटिंग से जोड़ने की दिशा में निरंतर काम किया जा रहा है। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से छोटे कारीगरों, बुनकरों और उद्यमियों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी मजबूत होगा, जब गांव और कस्बों में रहने वाला हुनरमंद व्यक्ति भी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने। बुनकरी और हस्तशिल्प केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत हैं। इसलिए जरूरी है कि युवा पीढ़ी इन पारंपरिक कलाओं से जुड़े और आधुनिक तकनीक के साथ इन्हें नई ऊंचाइयों तक ले जाए।

*सूरजकुंड से दुनिया तक पहुंच रहा भारतीय हुनर*

डॉ. शर्मा ने कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला ‘लोकल से ग्लोबल’ की सोच को साकार करने वाला सशक्त मंच है। देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले बुनकर और हस्तशिल्पी यहां अपनी कला को देश-विदेश के लोगों तक पहुंचाते हैं। गांवों और छोटे कस्बों में पीढ़ियों से संजोया गया हुनर जब उचित मंच और बाजार पाता है तो वह वैश्विक पहचान बन जाता है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि परंपरागत हुनर को आधुनिक बाजार की मांग से जोड़ा जाए, ताकि कारीगरों की आमदनी बढ़े और देश की सांस्कृतिक विरासत भी सुरक्षित रहे। ‘वोकल फॉर लोकल’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्थानीय कारीगरों और उत्पादों को आर्थिक मजबूती देने का अभियान है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हुनर का सम्मान, कारीगरों का सशक्तिकरण और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बुनकर दिवस पर देश के सभी बुनकरों, हस्तशिल्पियों और कारीगरों को शुभकामनाएं दीं।

बुनकरों के हुनर को मोदी सरकार ने दिया नया बाजार और सम्मान : अरविंद शर्मा ‘वोकल फॉर लोकल’ से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा कारीगर, सूरजकुंड बना ‘लोकल से ग्लोबल’ का मंच पंचकूला, 7 अगस्त: बुनकर दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प ने देश के बुनकरों, हस्तशिल्पियों और कारीगरों के हुनर को नई पहचान और नए बाजार दिए हैं। सरकार का संकल्प है कि हुनरमंद हाथों को सम्मान मिले, कारीगर आर्थिक रूप से सशक्त हों और स्वदेशी उत्पादों को देश-दुनिया में नई पहचान मिले। डॉ. अरविंद शर्मा ने शुक्रवार को पंचकूला स्थित खादी केंद्र पहुंचकर बुनकरों एवं कारीगरों से संवाद किया। उन्होंने कारीगरों द्वारा तैयार खादी वस्त्रों की खरीदारी कर उनका उत्साहवर्धन किया और बुनकर दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान केवल उसकी प्राचीन संस्कृति और विरासत से नहीं, बल्कि उन हाथों से भी है, जो पीढ़ियों से इस विरासत को जीवंत रखे हुए हैं। बुनकरों, हस्तशिल्पियों और कारीगरों ने अपने हुनर के दम पर भारतीय कला को देश की सीमाओं से निकालकर वैश्विक मंच तक पहुंचाया है। *हुनर को बाजार से जोड़ रही सरकार* कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जिस हाथ में हुनर है, उसे काम भी मिले और उसके हुनर की उचित कीमत भी मिले। पारंपरिक कारीगरों को प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीक, डिजिटल बाजार और बेहतर मार्केटिंग से जोड़ने की दिशा में निरंतर काम किया जा रहा है। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से छोटे कारीगरों, बुनकरों और उद्यमियों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी मजबूत होगा, जब गांव और कस्बों में रहने वाला हुनरमंद व्यक्ति भी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने। बुनकरी और हस्तशिल्प केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत हैं। इसलिए जरूरी है कि युवा पीढ़ी इन पारंपरिक कलाओं से जुड़े और आधुनिक तकनीक के साथ इन्हें नई ऊंचाइयों तक ले जाए। *सूरजकुंड से दुनिया तक पहुंच रहा भारतीय हुनर* डॉ. शर्मा ने कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला ‘लोकल से ग्लोबल’ की सोच को साकार करने वाला सशक्त मंच है। देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले बुनकर और हस्तशिल्पी यहां अपनी कला को देश-विदेश के लोगों तक पहुंचाते हैं। गांवों और छोटे कस्बों में पीढ़ियों से संजोया गया हुनर जब उचित मंच और बाजार पाता है तो वह वैश्विक पहचान बन जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि परंपरागत हुनर को आधुनिक बाजार की मांग से जोड़ा जाए, ताकि कारीगरों की आमदनी बढ़े और देश की सांस्कृतिक विरासत भी सुरक्षित रहे। ‘वोकल फॉर लोकल’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्थानीय कारीगरों और उत्पादों को आर्थिक मजबूती देने का अभियान है। डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हुनर का सम्मान, कारीगरों का सशक्तिकरण और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बुनकर दिवस पर देश के सभी बुनकरों, हस्तशिल्पियों और कारीगरों को शुभकामनाएं दीं।

Panchkula, Panchkula | Aug 7, 2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशे के विरुद्ध गूंजा एक स्वर-सभी ने लिया नशा न करने का संकल्प

नशे के खिलाफ प्रदेशभर में चलाया जा रहा विशेष जागरूकता अभियान

नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को करता है प्रभावित

पंचकूला, 7 अगस्त :  हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार के दिशा-निर्देशों तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद एवं ब्यूरो के पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री राजेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में नशे के विरुद्ध विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। नशे को समूल नष्ट करने के लिए जहां एक और अपराधियों की धरपकड़ हो रही है वहीं दूसरी और जागरूकता अभियान के अंतर्गत भी युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया जा रहा है। 

इस कड़ी में आज पीएमश्री कारगिल शहीद जीएस ढींडसा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिंजौर में नशे को न जीवन को हाँ पर नशे के विरुद्ध एक दिवसीय 45 वां जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। 

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल एक व्यक्ति के जीवन को नष्ट करता है अपितु परिवार की सुख शांति और समृद्धि के द्वार बंद कर देता है। इसका प्रभाव राष्ट्र के विकास को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करता है। 

उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का उद्देश्य हरियाणा को तीन स्तरों पर नशा मुक्त बनाना है। पहला, प्रवर्तन के माध्यम से नशा तस्करों और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर उन्हें सलाखों तक पहुँचाना और साथ ही नशे के व्यापार से अर्जित संपत्ति को नष्ट करना। दूसरा, जागरूकता के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना। तीसरा, उपचार एवं पुनर्वास  के माध्यम से नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों का उपचार कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाना। 

उन्होंने कहा कि भारत सरकार नशे की लत से ग्रस्त व्यक्ति को उपचार योग्य पीड़ित मानती है और उसके पुनर्वास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशा होता अच्छा तो माँ कहती खा ले मेरे बच्चा। डॉ. वर्मा ने कहा कि यदि कहीं भी नशा तस्करी, नशीले पदार्थों की बिक्री अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो उसकी सूचना हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हेल्पलाइन 90508-91508 तथा राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशामुक्त हरियाणा के निर्माण में सहयोग देने, स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश का प्रचार प्रसार का संकल्प लिया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशे के विरुद्ध गूंजा एक स्वर-सभी ने लिया नशा न करने का संकल्प नशे के खिलाफ प्रदेशभर में चलाया जा रहा विशेष जागरूकता अभियान नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को करता है प्रभावित पंचकूला, 7 अगस्त : हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार के दिशा-निर्देशों तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद एवं ब्यूरो के पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री राजेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में नशे के विरुद्ध विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। नशे को समूल नष्ट करने के लिए जहां एक और अपराधियों की धरपकड़ हो रही है वहीं दूसरी और जागरूकता अभियान के अंतर्गत भी युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया जा रहा है। इस कड़ी में आज पीएमश्री कारगिल शहीद जीएस ढींडसा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिंजौर में नशे को न जीवन को हाँ पर नशे के विरुद्ध एक दिवसीय 45 वां जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल एक व्यक्ति के जीवन को नष्ट करता है अपितु परिवार की सुख शांति और समृद्धि के द्वार बंद कर देता है। इसका प्रभाव राष्ट्र के विकास को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का उद्देश्य हरियाणा को तीन स्तरों पर नशा मुक्त बनाना है। पहला, प्रवर्तन के माध्यम से नशा तस्करों और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर उन्हें सलाखों तक पहुँचाना और साथ ही नशे के व्यापार से अर्जित संपत्ति को नष्ट करना। दूसरा, जागरूकता के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना। तीसरा, उपचार एवं पुनर्वास के माध्यम से नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों का उपचार कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाना। उन्होंने कहा कि भारत सरकार नशे की लत से ग्रस्त व्यक्ति को उपचार योग्य पीड़ित मानती है और उसके पुनर्वास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशा होता अच्छा तो माँ कहती खा ले मेरे बच्चा। डॉ. वर्मा ने कहा कि यदि कहीं भी नशा तस्करी, नशीले पदार्थों की बिक्री अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो उसकी सूचना हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हेल्पलाइन 90508-91508 तथा राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशामुक्त हरियाणा के निर्माण में सहयोग देने, स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश का प्रचार प्रसार का संकल्प लिया।

Panchkula, Panchkula | Aug 7, 2026

आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाएं मजबूत करने पर प्रशासन का जोर

श्री सतपाल शर्मा बोले- आंगनवाड़ी केंद्रों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण देना प्राथमिकता

पंचकूला  7 अगस्त : उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत किराए पर संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने एवं सामुदायिक भवनों में संचालित केंद्रों की मरम्मत को लेकर बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में शिक्षा विभाग, नगर निगम पंचकूला, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे 

बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी, सभी महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा सभी सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत किराए पर संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों, विशेषकर सरकारी विद्यालयों एवं अन्य उपलब्ध सरकारी भवनों में स्थानांतरित किए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त सामुदायिक भवनों एवं अन्य सरकारी भवनों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों की आवश्यक मरम्मत एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर भी विचार-विमर्श किया गया।

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किराए पर संचालित सभी आंगनवाड़ी केंद्रों की अद्यतन सूची शिक्षा विभाग, नगर निगम पंचकूला एवं पंचायती राज विभाग के साथ साझा की जाए, ताकि उपलब्ध सरकारी भवनों की पहचान कर आंगनवाड़ी केंद्रों को चरणबद्ध तरीके से वहां स्थानांतरित किया जा सके। साथ ही सामुदायिक भवनों एवं अन्य सरकारी भवनों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों की मरम्मत एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में सभी संबंधित विभागों ने आंगनवाड़ी केंद्रों को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया।

आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाएं मजबूत करने पर प्रशासन का जोर श्री सतपाल शर्मा बोले- आंगनवाड़ी केंद्रों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण देना प्राथमिकता पंचकूला 7 अगस्त : उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत किराए पर संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने एवं सामुदायिक भवनों में संचालित केंद्रों की मरम्मत को लेकर बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में शिक्षा विभाग, नगर निगम पंचकूला, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी, सभी महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा सभी सुपरवाइजर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत किराए पर संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों, विशेषकर सरकारी विद्यालयों एवं अन्य उपलब्ध सरकारी भवनों में स्थानांतरित किए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त सामुदायिक भवनों एवं अन्य सरकारी भवनों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों की आवश्यक मरम्मत एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किराए पर संचालित सभी आंगनवाड़ी केंद्रों की अद्यतन सूची शिक्षा विभाग, नगर निगम पंचकूला एवं पंचायती राज विभाग के साथ साझा की जाए, ताकि उपलब्ध सरकारी भवनों की पहचान कर आंगनवाड़ी केंद्रों को चरणबद्ध तरीके से वहां स्थानांतरित किया जा सके। साथ ही सामुदायिक भवनों एवं अन्य सरकारी भवनों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों की मरम्मत एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में सभी संबंधित विभागों ने आंगनवाड़ी केंद्रों को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया।

Panchkula, Panchkula | Aug 7, 2026

पंचकूला पुलिस ने महज 6 घंटे में सुलझाया सेक्टर-16 चोरी का मामला, 7 साल से घर में काम कर रही घरेलू सहायिका गिरफ्तार

पहले से कराया गया पुलिस सत्यापन बना गिरफ्तारी में अहम कड़ी, 22.5 लाख रुपये के सोने-हीरे के आभूषण व नकदी बरामद

पंचकूला/ 07 अगस्त:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-16 में लाखों रुपये के सोने-हीरे के आभूषणों की चोरी के मामले को महज 6 घंटे के भीतर सुलझाते हुए घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पिछले करीब 7 वर्षों से शिकायतकर्ता के घर में काम कर रही थी और घर के सर्वेंट रूम में ही रहती थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए करीब 22.5 लाख रुपये कीमत के सोने व डायमंड के आभूषण तथा 10 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई के साथ-साथ शिकायतकर्ता द्वारा अपनी घरेलू सहायिका का पहले से करवाया गया पुलिस सत्यापन भी आरोपी तक पहुंचने में अहम कड़ी साबित हुआ।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता महिला अपने परिवार के साथ सेक्टर-16 स्थित मंदिर में गई थी। वापस लौटने पर देखा तो कमरे में रखी अलमारी से सोने-हीरे के आभूषण और नकदी गायब थी। शिकायतकर्ता ने तुरंत पुलिस को चोरी की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार, शिकायत पर थाना सेक्टर-14 में 5 अगस्त को बीएनएस की धारा 305, 331(3) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान घर में काम करने वाली विनिता, निवासी सीतापुर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी सेक्टर-16 पंचकूला, को संदेह के आधार पर पूछताछ के बाद पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर 5 अगस्त को ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस प्रकार हमारी टीम ने महज 6 घंटे में चोरी का मामला सुलझा लिया। 6 अगस्त को अदालत से दो दिन का रिमांड मिला। रिमांड के दौरान चोरी के गहने व नकदी बरामद हुई, जिनकी कीमत करीब 22.5 लाख रुपये है।

पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने मामले में शिकायतकर्ता महिला की सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि घरेलू सहायिका का पहले से पुलिस सत्यापन करवाना एक महत्वपूर्ण और जिम्मेदार कदम था। उन्होंने कहा कि घरेलू सहायकों का समय पर पुलिस सत्यापन करवाने से किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में पुलिस को संबंधित व्यक्ति की पहचान और पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी हासिल करने में मदद मिलती है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि घरों में काम करने वाले घरेलू सहायकों, किरायेदारों और अन्य कर्मचारियों का पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9115777026 के माध्यम से सूचना देकर समय पर पुलिस सत्यापन अवश्य करवाएं।

पंचकूला पुलिस ने महज 6 घंटे में सुलझाया सेक्टर-16 चोरी का मामला, 7 साल से घर में काम कर रही घरेलू सहायिका गिरफ्तार पहले से कराया गया पुलिस सत्यापन बना गिरफ्तारी में अहम कड़ी, 22.5 लाख रुपये के सोने-हीरे के आभूषण व नकदी बरामद पंचकूला/ 07 अगस्त:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-16 में लाखों रुपये के सोने-हीरे के आभूषणों की चोरी के मामले को महज 6 घंटे के भीतर सुलझाते हुए घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पिछले करीब 7 वर्षों से शिकायतकर्ता के घर में काम कर रही थी और घर के सर्वेंट रूम में ही रहती थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए करीब 22.5 लाख रुपये कीमत के सोने व डायमंड के आभूषण तथा 10 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई के साथ-साथ शिकायतकर्ता द्वारा अपनी घरेलू सहायिका का पहले से करवाया गया पुलिस सत्यापन भी आरोपी तक पहुंचने में अहम कड़ी साबित हुआ। जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता महिला अपने परिवार के साथ सेक्टर-16 स्थित मंदिर में गई थी। वापस लौटने पर देखा तो कमरे में रखी अलमारी से सोने-हीरे के आभूषण और नकदी गायब थी। शिकायतकर्ता ने तुरंत पुलिस को चोरी की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार, शिकायत पर थाना सेक्टर-14 में 5 अगस्त को बीएनएस की धारा 305, 331(3) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान घर में काम करने वाली विनिता, निवासी सीतापुर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी सेक्टर-16 पंचकूला, को संदेह के आधार पर पूछताछ के बाद पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर 5 अगस्त को ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस प्रकार हमारी टीम ने महज 6 घंटे में चोरी का मामला सुलझा लिया। 6 अगस्त को अदालत से दो दिन का रिमांड मिला। रिमांड के दौरान चोरी के गहने व नकदी बरामद हुई, जिनकी कीमत करीब 22.5 लाख रुपये है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने मामले में शिकायतकर्ता महिला की सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि घरेलू सहायिका का पहले से पुलिस सत्यापन करवाना एक महत्वपूर्ण और जिम्मेदार कदम था। उन्होंने कहा कि घरेलू सहायकों का समय पर पुलिस सत्यापन करवाने से किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में पुलिस को संबंधित व्यक्ति की पहचान और पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी हासिल करने में मदद मिलती है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि घरों में काम करने वाले घरेलू सहायकों, किरायेदारों और अन्य कर्मचारियों का पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9115777026 के माध्यम से सूचना देकर समय पर पुलिस सत्यापन अवश्य करवाएं।

Panchkula, Panchkula | Aug 7, 2026

संत शिरोमणि रविदास जयंती पर मुख्यमंत्री नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने सेक्टर 15 पंचकूला के रविदास भवन में किया नमन - Panchkula News