मरवाही: जीपीएम में अवैध वसूली के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक को निलंबित किया, जांच के आदेश जारी
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से बड़ी खबर है, जहां पुलिस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरक्षक को निलंबित कर दिया है। शुक्रवार दोपहर 2 बजे जानकारी के अनुसार मामला चौकी खोड़री का है, जहां पदस्थ आरक्षक 91 खोगेश्वर मैत्री पर व्यापारियों से अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगा था। मामले में ग्रामीणों की शिकायत के बाद यह मामला सामने आया।