मथुरा: शहर के डीग गेट के नजदीक आजाद मार्केट में शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी
शहर मथुरा में बीचों-बीच डीग गेट चौकी के समीप आजाद मार्केट में रविवार सुबह अचानक उस हड़कंप मच गया जब एक रोड के किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई आग ने विकराल रूप ले लिया तो लोग इधर-उधर भागने लगे सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने लगभग 2 घंटे के बाद आग पर काबू पाया बताया गया की शार्ट सर्किट से ट्रांसफॉर्म में आग लगी