बांसडीह: बांसडीह पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Bansdih, Ballia | Mar 29, 2026 बांसडीह पुलिस ने नाबालिग को अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर मैंरीटर चौराहा के समीप से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक बांसडीह ने रविवार के दिन बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप को संबंधित धाराओं में न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई।