बांसडीह कस्बे में स्वतंत्रता के असहयोग आंदोलन में बलिया जनपद के प्रथम शहीद पंडित रामदहीनओझा के स्मृति दिवस पर बुधवार के दिन विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजनीति और सामाजिक लोगों के साथ-साथ अधिकारियों ने उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया ।कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेता प्रतूल ओझा ने सभी को आभार प्रकट किया।