खनेता धाम में साकेतवासी संत विजयराम दास जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल सत्संग का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें संत स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से कथा सुनाई जा रही है। जिसमें शनिवार को लगभग 4 बजे पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा एवं पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह पहुंचे।और संत स्वामी श्री राघवाचार्य जी से आशीर्वाद लिया और कथा श्रवण की।