धौलपुर: चलते ट्रक में लगी आग, स्टीयरिंग लॉक होते ही पुलिया से टकराया वाहन, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
सदर थाना क्षेत्र में भरतपुर बाईपास के पास मंगलवार अलसुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलते ट्रक में अचानक आग लगने से स्टीयरिंग लॉक हो गया और अनियंत्रित ट्रक पुलिया से जा टकराया। गनीमत रही कि ड्राइवर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 4 बजे का है। ट्रक भरतपुर की ओर से खाली लौट रहा था, तभी बैटरी में अचानक स्पार्किंग हुई और