गुना नगर: PWD विभाग के सामने तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, लोग बाल-बाल बचे, वीडियो वायरल
गुना में हनुमान चौराहे के पास पीडब्ल्यूडी विभाग के सामने 13 मार्च को एक तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। इस दौरान दुकान पर चाय पी रहे लोगों ने भाग कर जान बचाई। गनीमत यह रही घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद लोगो कि भीड़ लग गई। दुकानदार और कार चालक में काफी बहस हुई। मौजूद लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ। घटना के वीडियो वायरल हुए हैं।