फारबिसगंज: नगर परिषद क्षेत्र संख्या 25 में मुख्य पार्षद वीणा देवी ने सड़क और नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र संख्या 25 में मुख्य पार्षद वीणा देवी ने सड़क व नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। गुरुवार को 12 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपमुख्य पार्षद नूतन भारती, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रंजीत राय आदि मौजूद थे। इस मौके पर मुख्य पार्षद ने बताया सड़क व नाला निर्माण कार्य से इस इलाके को जलजमाव की समस्या समाप्त हो जाएगा।