हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ सदर पुलिस ने 17.7 ग्राम चिट्टा सहित दो तस्करों को किया गिरफ्तार, बाइक भी की गई जब्त
जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने 17.7 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार सदर थाना के उप निरीक्षक रमेश चन्द्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।