डलमऊ: जोहवा नटकी गांव में देर रात चोरों ने किराना दुकान से टीन काटकर हजारों रुपए का सामान किया चोरी
मंगलवार को देर रात समय लगभग 10:00 बजे डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के जोहवा नटकी गांव के नहरिया के पास किराने की दुकान से चोरों ने टीन काटकर दुकान में घुसकर हजारों रुपए के समान को चोरी कर लिया। जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदार ने डलमऊ पुलिस को सूचना दिया है फिलहाल डलमऊ पुलिस जांच में जुट गई है।y