राजगढ़: पीएम श्री रा.मो.बा.उ.मा. विद्यालय राजगढ़ में बोर्ड प्रतिभाओं का सम्मान, विजयी जुलूस एवं प्रवेशोत्सव रैली का आयोजन हुआ
Rajgarh, Churu | Apr 28, 2026 पीएम श्री राजकीय मोहता बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ. सुशीला बलौदा की अध्यक्षता में आयोजित हुए ऐतिहासिक कार्यक्रम में माध्यमिक व उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 2026 में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. बलौदा ने अपील की कि वे अपने बच्चों का इस विद्यालय में प्रवेश करवाए।