खुरई: बैंक से 1 लाख रुपये निकालकर घर जा रहे किसान का थैला बाइक की डिक्की से चोरी, मामला दर्ज
Khurai, Sagar | Oct 9, 2026 शुक्रवार रात 9 बजे शहरी थाने से मिली जानकारी के अनुसार सेमरा घाट गांव निवासी 69 वर्षीय राजाराम ठाकुर में रिपोर्ट लिखाई कि उसने सहकारी बैंक से 1 लाख रु निकाले थे,घर जाने से पहले भूतेश्वर मंदिर के पास दुकान से बिस्कुट और गुटखा खरीदने लगा, जैसे ही वापिस लौटा तो डिक्की से रु का थैला गायब था, आसपास तलाश करने पर कोई जानकारी नहीं मिली तो रिपोर्ट लिखाई।