महाराजगंज: चुरुवा के पास संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
15 मई शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे हाईवे मार्ग के किनारे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। जब एक युवक का शव बिजली के केबल के सहारे पाकर के पेड़ में लटकता हुआ देखा गया। युवक के दोनों पैर जमीन पर रखे हुए थे और गले में केवल फंसा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परंतु सवाल हत्या या आत्महत्या में मामला उलझा हुआ है।