जसवंतनगर: मोहल्ला कोठी कैस्त में विशेषश्वर धाम मंदिर परिसर में मनी परशुराम जयंती, हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन
कोठी कैस्त स्थित विशेश्वर धाम मंदिर में रविवार को परशुराम जयंती श्रद्धा से मनाई गई। सुबह वैदिक मंत्रों के साथ हवन-पूजन हुआ, श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। सर्वसमाज के लोगों ने हिस्सा लिया। हवन के बाद विशाल भंडारे में ब्राह्मण समाज सहित अन्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।