कोटपूतली: बानसूर में बोलेरो और बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर रूप से घायल
Kotputli, Alwar | May 1, 2026
बानसूर के कोटपुतली रोड पर कांकरिया स्टैंड के पास गुरुवार देर रात बोलेरो और बाइक की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ, जब विजयपाल यादव (26) बाइक से घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।