बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के जिनोरा निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति ने गांव के तीन लोगों पर गाली गलौज कर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया और मामले की शिकायत बिल्सी थाना पुलिस से की है। जिनोरा निवासी कुंवर पाल सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया आज मंगलवार को वह अपने घर से काम करने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान गांव के तीन लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी