रीठी थाना में सड़क सुरक्षा अभियान, यातायात नियमों का दिया संदेश
रीठी थाना के सामने आज पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य था — “हमारा लक्ष्य : सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात” पुलिस टीम ने वाहन चालकों को समझाइश देते हुए बताया कि तेज रफ्तार न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती है।