गुमला: शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम में ब्लास्टर्स और हिटर्स का जलवा, टीसीसी प्रीमियर लीग में रोमांच चरम पर
Gumla, Gumla | May 20, 2026 गुमला के शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे टीसीसी प्रीमियर लीग सीजन-2 के चौथे दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में टीसीसी ब्लास्टर्स ने टीसीसी हीरोज को 7 विकेट से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में टीसीसी हिटर्स ने टीसीसी टाइटंस पर करीबी जीत दर्ज की।पहले मैच में हीरोज की टीम 17.5 ओवर में 107 रन पर सिमट गई। श्रेयांशी ने 22 रन बनाए।