बिशुनपुर: तेज रफ्तार केटीएम बाइक ने साइकिल सवार दो मासूमों को मारी टक्कर, एक का पैर टूटा, हालत नाज़ुक
बिशुनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनारी के कोको टोली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार केटीएम बाइक ने साइकिल सवार दो नाबालिग बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।बनारी की ओर से केटीएम बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर JH01DD8031) पर सवार युवक ने साइकिल को धक्का मार दिया