हरदोई: मानक को दरकिनार करना पड़ा महंगा, डेढ़ वर्ष पहले बनी सड़क फिर खोदी जा रही, सधई बेहटा में खुदाई चालू
Hardoi, Hardoi | Apr 17, 2026 रदधेपुरवा से सधई बेहटा होते हुए आगे तक करीब डेढ़ वर्ष पहले बनाई गयी सड़क को फिर खोदा जा रहा है। यह कार्यवाई सड़क की खराब गुणवत्ता के चलते की जा रही है। दरसल इस सड़क को मानक के अनुसार नहीं बनाने की शिकायत शासन से की गई थी। शिकायत के बाद लखनऊ से पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की टीम हरदोई आयी और पूरी सड़क का निरीक्षण कर जांच की तो शिकायत सही पाई गई।