गाज़ीपुर: गाजीपुर में पुलिस ने 19 साल के युवक को अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
गाजीपुर में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।गिरफ्तार युवक की पहचान छन्नू बिंद के रूप में हुई है, जो नंदगंज थाना क्षेत्र के धमनी कमालपुर गांव का रहने वाला है।