सदर: जागृति शुक्ला मौत मामले में वकीलों ने एकलव्य चौराहे पर किया चक्का जाम, HC में काम ठप
Sadar, Allahabad | Jun 8, 2026
जागृति शुक्ला की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने सोमवार को सिविल लाइंस के एकलव्य चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर वकीलों ने न्यायिक कार्य का भी बहिष्कार किया।चक्का जाम के कारण सिविल लाइंस में यातायात व्यवस्था चरमरा गई। बड़ी संख्या में वकील सड़क पर बैठ गए ।