गिरिडीह: बिरनी पुलिस ने मारपीट मामले के प्राथमिकी अभियुक्त को भरकट्टा के बलिडीह गांव से गिरफ्तार कर जेल भेजा
बिरनी पुलिस ने मारपीट मामले के प्राथमिकी अभियुक्त मनोज रविदास को भरकट्टा के बलिडीह गांव से गिरफ्तार कर सोमवार को 11 बजे सिविल कोर्ट में पेश किया जहां से इसे जेल भेज दिया गया।जेल भेजने से पहले आरोपी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया की मारपीट कांड के बाद उसके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।