नीम का थाना: फेसबुक पर फर्जी विज्ञापन डाल रूपये ऐंठने के दो आरोपी गिरफ्तार नीमकाथाना सदर पुलिस डीएसटी व साईबर सैल टीम ने की कार्रवाई
नीमकाथाना सदर पुलिस व जिला स्पेशल टीम एवं साईबर सेल ने की बड़ी कार्यवाही करते हुए ओल्ड कॉइन कंपनी के नाम से फेसबुक पेज बनाकर फर्जी विज्ञापन डाल लोगो को ओल्ड कॉइन खरीदने का झांसा देते थे । धोखाधड़ी कर रूपये ऐठने वाली मेवात गैंग के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नीमकाथाना सदर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल व एक मोटरसाईकिल भी जप्त की है।