डुमरांव: सफाखाना रोड का कायाकल्प: 86 लाख की योजना से नाला व सड़क निर्माण तेज, कार्यपालक पदाधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग
Dumraon, Buxar | Jul 5, 2026 डुमरांव शहर के बहुप्रतीक्षित सफाखाना रोड का स्वरूप अब तेजी से बदल रहा है। वर्षों से कीचड़, जलजमाव और जर्जर सड़क की समस्या झेल रहे लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के तहत लगभग 86 लाख रुपये की लागत से नाला और सड़क निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। यह वीडियो रविवार सुबह 11 बजे का है।