दंपती के शव संदिग्ध हालात में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सावित्री बाई (19) का शव जमीन पर पड़ा मिला, जबकि उसके पति दयाराम (21) का शव पास ही एक पेड़ पर लटका पाया गया। हेलापड़ावा पुलिस चौकी के मुताबिक दयाराम व सावित्री एक दिन पहले ही अपने ससुराल से गांव लौटे थे।