जगदलपुर: केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर में ध्वजारोहण के साथ स्काउट-गाइड शिविर का हुआ भव्य शुभारंभ
केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर परिसर में आज गुरुवार सुबह 11 बजे,संकुल स्तरीय तीन दिवसीय चतुर्थ चरण/हीरक पंख शिविर-2025 का भव्य शुभारंभ ध्वजारोहण समारोह के साथ हुआ। प्रातः सभी विद्यार्थियों ने एकत्र होकर झंडा गीत का सामूहिक गायन किया और ध्वज को सलामी दी।विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्कार्फ़ पहनाकर गरिमापूर्ण स्वागत किया गया।