आगरा: आगरा नगर निगम सदन में विवाद, भाजपा पार्षद हेमंत प्रजापति ने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल पर 450 कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
आगरा नगर निगम सदन में अधिकारियों के न पहुंचने पर विवाद बढ़ गया। भाजपा पार्षद हेमंत प्रजापति ने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल पर 450 विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और चहेते ठेकेदारों को टेंडर देने का आरोप लगाया। साथ ही द्वेषवश उनके वार्ड से सफाई कर्मचारी हटाने की बात कही और चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट जाएंगे।