कसिया: श्रीराम जानकी मंदिर मठ कसया में दस दिवसीय यज्ञ सकुशल सम्पन्न, हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया
आपको बतादे की बुधवार को 3 बजे दिन में कसया नगर स्थित श्रीरामजानकी मंदिर (मठ) में अनवरत पंद्रहवें वर्ष चल रहे दस दिवसीय श्रीराम महायज्ञ की विशाल भंडारे व महाप्रसाद के साथ बुधवार को पूर्णाहुति हुई। भंडारे में कसया नगर व पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से आये श्रद्धालुओं सहित विभिन्न राज्यों और कुशीनगर जनपद के विभिन्न भागों के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।