सहारनपुर: सहारनपुर पुलिस की सख्ती, नशा तस्कर को गिरफ्तार कर 13 ग्राम स्मैक किया बरामद
जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराध पर लगाम लगाने के लिए सहारनपुर पुलिस ने रविवार शाम 4:00 बजे प्रभावी कार्रवाई की। थाना कुतुबशेर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है।