जानकारी शुक्रवार दोपहर 12 बजे मिली राजपुर क्षेत्र में कई सालों बाद गिद्धों का झुंड दिखाई देने से स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से इलाके में गिद्ध नजर नहीं आ रहे थे, लेकिन हाल ही में आसमान में कई गिद्ध एक साथ मंडराते दिखाई दिए। लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया।