बारुन: भोपतपुर और पौथु में सहयोग शिविर आयोजित, 253 मामलों का मौके पर निष्पादन किया गया
बारुण प्रखंड की भोपतपुर और पौथु पंचायत में जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। बीडीओ नीरज कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 26 विभाग के काउंटर लगाए गए थे।