सुसनेर: शिवाय होटल के समीप कोचिंग से लौटते समय हादसा, स्कूटी सवार आकली के 4 नाबालिग बच्चे घायल
उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाइवे पर शिवाय होटल के पास शनिवार शाम 7 बजे स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने से आकली निवासी चार नाबालिग घायल हो गए। सभी को पुराने बस स्टैंड स्थित सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर अखिलेश बागी व डॉ शोन्ति भटनागर ने प्राथमिक उपचार किया। जानकारी के अनुसार, दो घायलों को आगर रेफर किया गया है।