सिकंदरा: सिकंदरा पावर हाउस पर किसान यूनियन ने किया जोरदार धरना-प्रदर्शन, स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने की उठाई मांग
सिकंदरा क्षेत्र में सोमवार को किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 2 बजे बड़ी संख्या में किसान सिकंदरा पावर हाउस पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने एसडीओ को स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि उनके घरों में जबरन स्मार