पटियाली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, एडवोकेट अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग की तकनीकी खामियों का प्रतिकूल प्रभाव सीधे निर्दोष मतदाताओं पर पड़ रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात है। उन्होंने आयोग से लिखित आश्वासन की मांग की कि 16 दिसंबर 2025 की ड्राफ्ट सूची के बाद ऐसे सभी मतदाताओं को दावे-आपत्तियों में विशेष रियायतें प्रदान की जाएं।