मुरैना नगर: 5 साल से पुलिस को चकमा दे रहा वारंटी उत्तमपुरा से गिरफ्तार, स्टेशन रोड थाना पुलिस ने भेजा जेल
मुरैना शहर में मारपीट और गंभीर अपराध के मामले में करीब 5 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को स्टेशन रोड थाना पुलिस ने आज उत्तमपुरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता फिर रहा था।आखिरकार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जिला न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।