अरवल: डीएवी स्कूल के पास मिले युवक की हुई पहचान, हत्या की आशंका से फैली सनसनी
Arwal, Arwal | Jun 2, 2026 अरवल सदर थाना क्षेत्र के बैंदराबाद स्थित डीएवी स्कूल के समीप झाड़ी में मिले युवक के शव की पहचान भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के सारी बचरी गांव निवासी देव कुमार महतो के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गांव के ही एक व्यक्ति उन्हें काम दिलाने के बहाने साथ ले गया था, जिसके बाद वह लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।