पूरनपुर: बूंदीभूड़ में शराब की दुकान हटाने की मांग पर महिलाओं का धरना जारी, एसडीएम पहुंचे
पूरनपुर विकासखंड क्षेत्र के गांव बूंदीभूड़ में शराब की दुकान गांव से हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का धरना-प्रदर्शन गुरुवार दोपहर दो बजे भी जारी रहा। महिलाओं का कहना है कि गांव के बीच संचालित शराब की दुकान से माहौल खराब हो रहा है और परिवारों पर इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है। धरना स्थल पर एसडीएम पहुंचे और महिलाओं की समस्याएं सुनकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिय