धमतरी: पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता, भटकी महिला को 3 दिन बाद उसके परिजनों से मिलाया
धमतरी के थाना अर्जुनी पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए भटकी महिला को परिजनों से मिलाया। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को ग्राम अमेठी में महिला संदिग्ध हालत में मिली। पूछताछ में महिला ने अपना नाम दशोदा बाई नेताम निवासी जिला बालोद बताया। मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला 3 दिन से भटक रही थी। महिला ने पलारी में भाई हेम कुमार नेताम के होने की जानकारी दी।